कोटपूतली में कल 5 घंटे बिजली कटौती:पावटा, बड़नगर, तुलसीपुरा, खेलना, किशनपुरा समेत 14 क्षेत्र होंगे प्रभावित

कोटपूतली में गुरुवार को 5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। ये कटौती 132 केवी जीएसएस पावटा पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी। सहायक अभियंता (RVPN) कुणाल पटेल ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान 132 केवी जीएसएस पावटा पर 132 केवी मैन बस की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कटौती से 33 केवी के कई फीडर प्रभावित होंगे। इनमें पावटा, बड़नगर, तुलसीपुरा, खेलना, किशनपुरा, आंतेला, रामराघव इको मिल, PGCIL, शाकंभरी, मंढा, कारोली, भोनावास, दुदावास और बागवास अहीरान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी पावटा, बड़नगर, मंढा, कारोली, तुलसीपुरा, खेलना, भोनावास, दुदावास, किशनपुरा, आंतेला और बागवास अहीरान से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति भी 5 घंटे के लिए बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *