रतलाम में पहली बार लगेगा स्वदेशी मेला:​​​​​​​स्वदेशी चीजों की 150 स्टॉल लगेगी; कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे शुभारंभ

रतलाम में पहली बार स्वदेशी मेला लगेगा। अंबेडकर मैदान में लगने वाले इस मेले में स्वदेशी चीजों की 150 स्टॉल लगेगी। इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी जीचों को अपनाना है। मेले का आयोजन स्वर्णिम फाउंडेशन, स्वदेशी जागरण मंच जिला इकाई रतलाम द्वारा आयोजित किया जाएगा। रतलाम जिले के अलावा अन्य राज्यों के व्यापारी इस स्वदेशी मेले में अपनी स्टॉल लगाएंगे। मेले का उद्घाटन 28 नवंबर की शाम 6 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। यह मेला 7 दिसंबर तक चलेगा। पत्रकारवार्ता में स्वदेशी जागरण मंच जिला इकाई के मेला संयोजक वरुण पोरवाल ने बताया कि रतलाम में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 60 स्टॉल रतलाम शहर व जिले के स्वदेशी प्रोडक्ट व शेष स्टॉल प्रदेश व अन्य राज्यों के व्यापारियों की रहेगी। इस तरह के मेले पूर्व में सागर, उज्जैन व अन्य स्थानों पर लग चुके है। यह रहेगा आकर्षण
स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल के साथ कई स्वदेशी व्यंजन के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। श्री राम मंदिर, आकर्षक झूले, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। स्वदेशी के प्रति करना है जागरूक
पोरवाल ने बताया कि यह मेला बिना किसी व्यवसायिक दृष्टिकोण से स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी आव्हान के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण, उनका प्रचार प्रसार एवं आमजन में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति आकर्षण लाना हैl इस दौरान स्वदेशी जागरण विभाग संयोजक स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, जिला संयोजक ओमप्रकाश पुरोहित, सहसंयोजक राजकमल दुबे, ललित चोपड़ा, संजय बाफना, श्रीकांत डोसी, विशाल डांगी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *