USA क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टर अगम पंडित बुधवार दोपहर दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मां पीतांबरा पीठ में दर्शन किए और देवी बगलामुखी के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अगम पंडित दतिया राजघराने के दादा महाराज पैलेस पहुंचे। यहाँ राजघराने के युवा उत्तराधिकारी गोविंद देव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाही दरबार में हुई यह मुलाकात खास रही और दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान अगम पंडित ने अपने क्रिकेट करियर, USA क्रिकेट बोर्ड में अपनी जिम्मेदारियों और भारत में क्रिकेट के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। अगम पंडित के दतिया आगमन से शहर में धार्मिक और खेल प्रेमियों के बीच खास उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन उनके दौरे की चर्चा बनी रही।


