अशोकनगर में बाल श्रम पर कार्रवाई:होटल, बेकरी और फैब्रिकेशन यूनिट से 6 बच्चे मुक्त कराए गए, प्लेट साफ करते मिले

अशोकनगर में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स ने बुधवार को बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। टीम ने नगर पालिका के पास विदिशा रोड स्थित जिया स्टील एंड फेब्रिकेशन, झका होटल और लक्की बेकरी पर छापा मारा। इस दौरान पांच किशोर श्रमिक और एक बाल श्रमिक काम करते मिले, जिन्हें तुरंत मुक्त कराया गया। छापे में पता चला कि होटल में बच्चों से सर्विस कराना, प्लेट साफ करवाना जैसे काम कराए जा रहे थे। वहीं फैब्रिकेशन यूनिट में एक बाल श्रमिक से धातु की घिसाई जैसी खतरनाक मशीनों वाला काम करवाया जा रहा था। यह काम कानून के अनुसार बच्चों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है। टीम ने इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ बाल एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास, विशेष किशोर पुलिस इकाई और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल थे। बाल श्रम टास्क फोर्स द्वारा की गई यह संयुक्त कार्रवाई बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने और बाल श्रम पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *