श्योपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, दो गुटों में चाकूबाजी:चार युवक घायल, एक गंभीर हालत में युवक ग्वालियर रेफर

श्योपुर शहर के रसक पट्टी ग्राउंड के पास दो गुटों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी हो गई जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। घायलों में से एक युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस रेलवे फाटक निवासी दर्शन पांचाल (19) ने बताया कि उसके दोस्त संदीप गुर्जर ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं। सूचना मिलने पर दर्शन अपने दोस्तों देवराज तोमर और सौरभ भदौरिया के साथ मौके पर पहुंचा। वहां प्रदीप जाट अपने साथियों अभिषेक सुमन, दीपक जागा, हर्ष जैन, सागर मल्होत्रा, आदर्श जाट और दो-तीन अन्य युवकों के साथ मौजूद था। ये सभी संदीप से उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर बहस कर रहे थे। आरोपियों ने मिलकर चाकू और लाठी-मुक्कों से किया हमला जब दर्शन और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर चाकू और लाठी-मुक्कों से हमला कर दिया। अभिषेक सुमन ने सौरभ के सीने में चाकू मारा, जबकि प्रदीप जाट ने उसके कान पर वार किया। हादसे में 4 लोग घायल संदीप गुर्जर के माथे पर भी चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई गई। दर्शन और देवराज पर भी चाकू और मुक्कों से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के दौरान लक्की तोमर और ललित गुर्जर ने बीच-बचाव कर युवकों को बचाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, जबकि संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घायल दर्शन पांचाल और देवराज तोमर ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *