लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान:मनोज मील मोरारका कॉलेज में मना ‘संविधान दिवस’, जागरूकता रैली और उपभोक्ता शपथ भी ली

मोरारका राजकीय महावि‌द्यालय में बुधवार को संविधान दिवस को प्रेरणा के साथ मनाया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग और एनएसएस की तीनों इकाइयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वि‌द्यार्थियों में देश के संविधान के प्रति गहरी जागरूकता तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों की समझ को मजबूत करना रहा।जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने कहा कि “भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। हमें इसकी थाती (विरासत) पर गर्व करना चाहिए। संविधान निर्माण यात्रा प्रदर्शनी ने मोहा मन कार्यक्रम की शुरुआत ‘संविधान निर्माण यात्रा’ प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। वि‌द्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर, मॉडल, संविधान सभा के छायाचित्र और संविधान निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को इस प्रदर्शनी में अत्यंत प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया। निर्णायकगण और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विषय पर उनकी मजबूत पकड़ की सराहना की। मील ने बताए संविधान के मूल सिद्धांत मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने संविधान की भावना, मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत एवं प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी रक्षा हम सभी का परम कर्तव्य है। महावि‌द्यालय प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। महावि‌द्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य यशपाल ने कहा कि सविधान राष्ट्र को दिशा देने वाला प्रकाश स्तम्भ है। महावि‌द्यालय की छात्रा प्रिंसी ने भी संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रभावी विचार व्यक्त किए। मॉडल और पोस्टर विजेताओं को नकद पुरस्कार कार्यक्रम के अंतिम चरण में पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। निर्णायकगण इरशाद अहमद (सह आचार्य इतिहास), डॉ विकास भड़िया (राजकीय कन्या महाविद्यालय, झुंझुनू) एवं सुभाष चन्द्र पूनिया (राजकीय कन्या महाविद्यालय, हेतमसर) ने निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का चयन किया। उपभोक्ता जागरूकता की शपथ ली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज मील ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 24 दिसंबर तक ‘कंज्यूमर वॉइस महोत्सव’ के तहत लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी विद्यार्थियों ने उपभोक्ता जागरूकता की ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा डूडी ने किया और अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ वेदप्रकाश ने सभी प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों, एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *