दमोह में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:एक चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; छतरपुर से आ रहा था वाहन

दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में दमोह-छतरपुर मार्ग स्थित बाइपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर की है। छतरपुर से दमोह की ओर आ रहा था ट्रक दमोह की ओर आ रहा ट्रक क्रमांक MP 22 H 1389 टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस ट्रक के चालक हरि सिंह परिहार (55 साल), निवासी मंडला, केबिन में फंस गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ड्राइवर जिला अस्पताल दमोह रेफर घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। हादसे में दूसरा ट्रक क्रमांक MP 20 HB 7704 भी शामिल था, जो दमोह से सीमेंट लेकर छतरपुर जा रहा था। इस ट्रक के चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई। अचानक सामने से आए वाहन से हुआ हादसा सूचना मिलने पर बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार और अचानक सामने से आए वाहन को टक्कर का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास पर तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है और यहां यातायात नियंत्रण की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *