राजगढ़ में संविधान दिवस पर आयोजन:न्यायालयों में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, अधिकार-कर्तव्यों पर हुआ संवाद

राजगढ़ जिले में बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर जिले के मुख्यालय से लेकर सभी तहसील न्यायालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला एवं सत्र न्यायालय राजगढ़ में सुबह न्यायाधीशों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने एक साथ खड़े होकर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला न्यायाधीश राजीव म. आपटे ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान न्याय, समान अधिकार और समान अवसर देता है। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाते हैं, तभी संविधान की असली शक्ति सामने आती है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने संविधान की मौजूदा समय में प्रासंगिकता और उसकी आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। राजगढ़ जिले के ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर और जीरापुर तहसील न्यायालयों में भी इसी तरह संविधान दिवस मनाया गया। यहां भी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पैरालीगल वॉलंटियरों ने उद्देशिका पढ़ी और संविधान की महत्ता पर जागरूकता सत्र आयोजित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *