किसानों के हित में नवाचारों के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान:कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. गोपीचंद सिंह ‘बेस्ट एक्सटेंशन प्रोफेशनल’ अवार्ड से सम्मानित

कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) अठियासन, नागौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. गोपीचंद सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेस्ट एक्सटेंशन प्रोफेशनल अवार्ड’ से नवाजा गया है। सोसायटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित द्वितीय इंटरनेशनल एक्सटेंशन एजुकेशन कांग्रेस में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस विश्वस्तरीय सम्मेलन में देश-विदेश से सैकड़ों वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। डॉ. सिंह को यह पुरस्कार उनकी शानदार अकादमिक उत्कृष्टता, किसानों के हित में किए गए प्रभावी नवाचारों, और कृषि तकनीकी प्रसार (एक्सटेंशन प्रबंधन) में उनके अद्वितीय एवं निरंतर योगदान के लिए दिया गया है। शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित डॉ. गोपीचंद सिंह जुलाई 2024 से कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन, नागौर में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और इस क्षेत्र के किसानों तथा युवाओं को कृषि तकनीक का प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ. सिंह पहले भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और उनके कई अनुसंधान शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *