अजमेर मंडल के 7 स्टेशनों पर नई यात्री सूचना प्रणाली:यात्रियों को ट्रेन-कोच की सटीक जानकारी मिलेगी, 3.6 करोड़ की लागत

अजमेर मंडल पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में मंडल के 7 और स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (Integrated Passenger Information System) स्थापित की गई है। यह प्रणाली अजमेर मंडल के जावर, जयसमंद, सेमारी, रिखबदेव, बिच्छीवाड़ा, सेन्दड़ा और स्वरूपगंज स्टेशनों पर लगाई गई है। वरि मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर राम अवतार मीना के निर्देशन में यह कार्य संपन्न हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन और कोच तक पहुंचने में आसानी होगी। यात्रियों को ट्रेन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आसानी से मिल सकेंगी। इस सुविधा के तहत, सभी यात्रियों को इन स्टेशनों पर कोच पोजिशन और ट्रेनों के आवाजाही की पूरी जानकारी विजुअल रूप से प्राप्त होगी। इस प्रणाली की कुल लागत लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपए है। एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली में कोच गाइडेंस सिस्टम, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, एट ए ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड और ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम शामिल हैं। इस यात्री सुविधा प्रणाली का संस्थापन निर्धारित समय से पहले पूरा कर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *