सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागपुर (महाराष्ट्र) से 14 नवंबर, 2025 को शुरू हुई ‘एकता यात्रा’ 26 नवंबर, 2025 को झाबुआ पहुंची। जिले की जनता और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजगढ़ नाके पर यात्रा का स्वागत किया। राजगढ़ नाके पर नर्तक दल की प्रस्तुती राजगढ़ नाके पर स्थानीय नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति दी। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना और एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने पार्टी मंच से यात्रा का स्वागत किया। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण स्वागत समारोह के बाद, गणमान्य व्यक्तियों और यात्रियों ने राजगढ़ नाके पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों के कुल 385 युवा पुरुषों की सहभागिता से संचालित हो रही है। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजय सलाम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा भी उपस्थित थे। झाबुआ में अल्प प्रवास के बाद, ‘एकता यात्रा’ देर शाम पिटोल के रास्ते गुजरात राज्य में अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने और राष्ट्रीय एकता के संदेश को देशभर में प्रसारित कर रही है।


