केआरएच:एक माह के बच्चे को बुजुर्ग को देकर महिला बोली-5 मिनट में आती हूं फिर नहीं लौटी, तलाश जारी

कमलाराजा चिकित्सालय (केआरएच) में एक महिला करीब एक माह की बच्चा को बुजुर्ग के हाथ में सौंपकर अस्पताल से गायब हो गई। पहले वृद्ध ने महिला का इंतजार किया कि वह बच्चे को लेने के लिए आएगी, लेकिन जब वह एक घंटे तक लेने नहीं आई तो वृद्ध ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मी को दी। सुरक्षाकर्मी बच्चे को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को केआरएच के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया गया है। दतिया निवासी विपिन सेन की बेटी की डिलीवरी केआरएच में हुई है। विपिन अपनी बेटी से मिलने अस्पताल आए थे। वे अस्पताल के बाहर करीब 3:15 बजे बैठे थे, तभी एक महिला उनके पास आई और बोली दादाजी-मैं बाथरूम करके 5 मिनट में आती हूं। आप मेरा बच्चा तब तक खिलाना। मानवीय संवेदना दिखाते हुए विपिन ने सहज विश्वास करते हुए महिला की गोद से बच्चा को अपने हाथों में ले लिया। बच्चा रोए नहीं इसलिए विपिन उसे खिलाने लगे। बच्चे को खिलाते हुए उन्हें करीब 40 मिनट से हो गए, लेकिन वह महिला नहीं लौटी। इधर बच्चा रोने लगा, जिससे उन्हें भी चिंता होने लगी। उन्होंने केआरएच के अलग-अलग वार्डों में उस महिला को खोजा, लेकिन उन्हें वह महिला नहीं मिली। एक घंटे तक अस्पताल परिसर में तलाश के बावजूद जब महिला कहीं नहीं मिली, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को जानकारी दी। सुरक्षाकर्मी अपने साथ विपिन और बच्चे को लेकर कैजुअल्टी स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद केआरएच के एसएनसीयू में बच्चे को भर्ती करा दिया। वहीं थाना कंपू पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *