लेकसिटी में हल्की धुंध के बीच निकली हल्की धूप:मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई

उदयपुर में आज सुबह भी हल्की धुंध के बीच हल्की धूप निकली। इधर, मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के उदयपुर सहित कुछ जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उदयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान उदयपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। सलूंबर जिले में भी सुबह से ही हल्की धुंध छाई हुई है। इधर, आज ठंडी हवाएं रुकने से सर्द हवाओं से राहत मिली लेकिन बादल छाने और धूप नहीं निकलने से सर्दी का प्रभाव तो बरकरार है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को उदयपुर, राजसमंद, जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। साथ ही 28 नवंबर को उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों में भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। उदयपुर संभाग के जिलेवार तापमान (डिग्री से. में)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *