5 हजार किसानों को ₹9.48 करोड़ मिले:धार में भावांतर भुगतान योजना की दूसरी किस्त जारी, 1.20 लाख क्विंटल सोयाबीन पर भुगतान

धार जिले में भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन बेचने वाले किसानों को राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 5180 किसानों के खातों में 9 करोड़ 48 लाख 98 हजार 714 रुपए ट्रांसफर किए। यह भुगतान इन किसानों द्वारा बेचे गए 1,20,718 क्विंटल सोयाबीन के आधार पर किया गया है। दूसरी किस्त में धार कृषि उपज मंडी के 1598 किसानों को भी लाभ मिला। इन किसानों ने कुल 40,821 क्विंटल सोयाबीन बेचा था। योजना 24 अक्टूबर से शुरू, पहली किस्त 6 नवंबर तक जारी भावांतर भुगतान योजना की शुरुआत 24 अक्टूबर को हुई थी। पहली किस्त का भुगतान 6 नवंबर तक किया गया था, जिसमें 4201 किसानों के खातों में राशि जमा हुई थी। अब तक जिले के 9 हजार से अधिक किसान इस योजना से लाभ ले चुके हैं। कुछ किसानों के दस्तावेजों में त्रुटियां, सुधार के बाद भुगतान विभाग के अनुसार, अभी कुछ किसानों के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गई हैं। इन दस्तावेजों में सुधार के बाद संबंधित किसानों को भी भुगतान कर दिया जाएगा। धार कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की आवक में तेजी बनी हुई है। रोजाना 8 से 10 हजार क्विंटल सोयाबीन मंडी पहुंच रहा है। कुछ दिनों में यह मात्रा 15 से 18 हजार क्विंटल तक भी पहुंच चुकी है। मॉडल रेट और बाजार भाव में सुधार होने से किसानों को इस समय सोयाबीन के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *