पाली में एक 13 साल की लड़की 6 महीने की गर्भवती हो गई। ताने आने की शिकायत पर उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच में सामने आया कि जहां डॉक्टर ने डिलीवरी करवाई तो नवजात मृत निकला। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर लिया गया। जहां उसकी हालत में अब कुछ सुधार हुआ है। 8 महीने पहले भगा ले गया था एक युवक
मामला पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र का है। 12 साल 11 महीने की उम्र की पीड़िता को 8-9 महीने पहले उसकी की जाति का एक लड़का उसे भगाकर ले गया था। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। जिससे नाबालिग पीड़िता 6 महीने के गर्भ से हो गई। ताने आने पर ले गए हॉस्पिटल
25 नवंबर को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। उसे ताने आने लगी। ऐसे में उसे देर रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पेट में नवजात की मौत की आशंका के चलते उसकी डिलीवरी करवाई गई। जिसमें पीड़िता के पेट से मृत नवजात निकला। पीड़िता भी हालत गंभीर होने पर डिलीवरी के बाद उसे वेंटिलेटर पर लिया गया। गुरुवार सुबह उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामले की जानकारी होने पर सादड़ी थाने के ASI मनोहर सिंह बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने और रेप कर गर्भवती करने का मामला दर्ज किया। और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि लड़का-लड़की एक ही समाज से है। लड़का बालिग है या नाबालिग उसके पकड़े जाने पर ही पता चलेगा।


