DRDO के ज्वाइंट डायरेक्टर की शादी के अगले दिन मौत:परिवार के लोगों को साइलेंट अटैक लग रहा, 25 नवंबर की रात शादी थी

DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) मैसूरी में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत अलवर शहर के शिवाजी पार्क निवासी 25 साल के युवक आदित्य जाटव पुत्र नंद किशोर की शादी के अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास की है। आदित्य की शादी 25 नवंबर की रात अलवर शहर में 60 फुट रोड निवासी पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह की बेटी नव्या से हुई थी।अब जिला अस्पताल में दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है कि मौत का कारण क्या है। अलवर जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह आदित्य जाटव को परिजन लेकर आए। यहां आते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य की दुल्हन भी अस्पताल पहुंच गई। उसे जैसे ही पता चला वो बेहोशी की हालत में आ गई। मां-पिता बेसुध हो गए। परिवार के लोगों पर यह पहाड़ जैसा दुख देख दूसरों की आंखें भी नम हो गई। परिजनों ने बताया कि आदित्य जाटव पुत्र नंद किशोर शिवाजी पार्क निवासी है। जिसके पिता नंद किशाेर रिटायर प्रिंसिपल हैं। आदित्य का बड़ा भाई आईओसीएल में मैनेजर है। आदित्य की शादी नव्या से 25 नवंबर की रात अलवर शहर में हुई थी। शादी के बाद दुल्हन की एक ही रात ससुराल में बीती है। अगले दिन पति के बाथरूम में गिरने के बाद कोहराम मच गया। परिवार को लगा अटैक आया है। लेकिन अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। युवक के मामा बने सिंह भी अलवर पुलिस लाइन में कार्यरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *