सीकर में सर्द हवाएं बढ़ीं, आज 6.2 डिग्री दर्ज:सुबह तड़के मंद पड़ी हवाएं, संडे तक स्थिर रहेगा तापमान, बादलवाही की संभावना

राजस्थान में सर्दी का तेज असर लगातार जारी है। सीकर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में लगभग साढ़े 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तरी बर्फीली हवाओं का आज सुबह कुछ कम हुआ है। सीकर में 4 दिन तक तापमान में तेजी से गिरावट के बाद आज तापमान बढ़ा है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रही। आज सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे मौसम स्थिर रहेगा। बीती रात ठंडी हवाओं का जोर रहा, आधी रात के बाद हवाएं मंद पड़ ईं। आज सुबह कुछ इलाकों में हल्की बादलवाही भी देखने को मिली। सीकर में पिछले 4 दिन से न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा था। अभी भी सर्दी का असर बरकरार है, लेकिन आज उत्तरी बर्फीली हवाओं का दवाब कुछ कमजोर हो गया है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर के न्यूनतम तापमान में 4 दिन तक लगातार गिरावट के बाद पिछले 24 घंटे से काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीती रात ठंडी हवाओं का असर तेज रहा। अगले 24 घंटे तापमान स्थिर बना रहने की संभावना है। वेदर एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेखावाटी एरिया में उत्तरी बर्फीली हवाओं का दवाब कम होने के कारण न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर बना रहेगा। सर्दी का असर लगातार जारी रहेगा। अगले 72 घंटे सर्द हवाओं से कुछ राहत मिलने की संभावना है। आज से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। सीकर जिले‌ के ग्रामीण इलाकों में आज हल्की बादलवाही देखने को मिली है। संभावना है कि 28 नवंबर से एक नया वेदर डिस्टर्बेंस बनेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 15 दिनों से सीकर में 6 डिग्री के इर्दगिर्द ही दर्ज किया जा रहा है। सीकर समेत आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे बाद मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। सोमवार से फिर तापमान कम होने का अनुमान है। फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर बने रहने की संभावना है, रात में तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। आसमान लगभग साफ रहने के कारण सर्द हवाओं का क्रम भी रुक-रुककर चलता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *