जबलपुर में कुएं मिली युवती की लाश:डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की आशंका, परिवार शादी समारोह में गया था

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर के पास बने एक कुएं में युवती की लाश मिली। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। घटना के समय परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात श्याम बिहारी मिश्रा अपनी पत्नी के साथ विवाह समारोह में गए थे। देर रात जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला है और उनकी बेटी ऋचा घर पर नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पनागर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और परिजन रातभर युवती की तलाश करते रहे। खोजबीन के दौरान घर के पास बने एक कुएं का ढक्कन खुला दिखाई दिया। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कुएं में कांटा डाला गया, जिसमें युवती के कपड़े फंस गए और अंदर शव दिखाई दिया। शव को पीएम के लिए भेजा गया पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिवार का कहना है कि शादी के दौरान ऋचा का मोबाइल पर कॉल आया था, लेकिन शोरगुल होने के कारण वे कॉल नहीं उठा पाए। श्याम बिहारी मिश्रा की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। मृतका सबसे छोटी थी। 2–3 महीनों से डिप्रेशन में थी युवती पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती पिछले 2–3 महीनों से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका है कि डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की होगी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *