मगनपुर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा स्व. लालू सोरेन की 7वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव गोला प्रखंड क्षेत्र के नेमरा गांव में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जानकारी के अनुसार उनका निधन 7वर्ष पूर्व हो गया था। मौके पर जगरनाथ सोरेन, जिप सदस्य रेखा सोरेन, झामुमो नेता सह गोला प्रखंड 20 सूत्री सदस्य आलम अंसारी, दीपमणि सोरेन, सुभद्रा टुडू, अनिता देवी, अमृता देवी सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।


