भास्कर न्यूज | रामगढ़ संविधान दिवस पर मूल निवासी संघ और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय पथ संचलन व रैली का आयोजन किया गया। पथ संचलन व रैली का शुभारंभ अनुमंडल कार्यालय के समीप से किया गया। इस दौरान मूल निवासी संघ और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन करते हुए गांधी चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर व समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर दोनों महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं लोगों के बीच संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।


