घर-घर स्वदेशी को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

भास्कर न्यूज | रामगढ़ भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शहर के लोहार टोला रोड स्थित अशोका होटल के सभागार में आयोजित में मुख्य वक्ता डॉ. संजय प्रसाद सिंह विशेष रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। वहीं अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर मंडल के के पदाधिकारियों ने किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक ऋषिकेश सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अजीत गुप्ता ने दिया। कार्यशाला में संबोधित करते डॉ संजय ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य संगठन द्वारा निर्धारित कार्य योजना की कार्यकर्ताओं को जानकारी देने व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को कार्यान्वित करना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटी छोटी चीजों को लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। हम सब अपने गिलहरी प्रयास से विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, वरिष्ठ नेता सहदेव ठाकुर, मनोज जायसवाल बसुध तिवारी, धीरज साहू, ब्रजेश पाठक, मिथलेश कुमार कश्यप, राजेश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर ,कुणाल दास, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता मनोज कुमार सिंह सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *