रांची | रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में 13 जनवरी को शाम 6 बजे अपर बाजार के चौराहे पर धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह व कई लोग शामिल होंगे। समिति के सचिव संदीप नागपाल ने बताया कि समिति के बैनर तले पिछले 35 सालों से सार्वजनिक स्थल पर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जा रहा है।


