जैक बोर्ड : आठवीं की परीक्षा 28 को, 9वीं की परीक्षा 29 से

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 8वीं व 9वीं बोर्ड परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 8वीं बोर्ड परीक्षा 28 जनवरी और 9वीं बोर्ड परीक्षा 29 व 30 जनवरी को होगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा विषय में किसी एक की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसमें 50 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 100 अंक का आतंरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 9वीं बोर्ड परीक्षा में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे : 9वीं बोर्ड में 5 मुख्य विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *