ब्राह्मण शिरोमणि विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई की बैठक रविवार को होगी। कार्यक्रम में कोलकाता से विप्र फाउंडेशन के संस्थापक व संयोजक सुशील ओझा शामिल होंगे। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि सुबह 10.30 बजे कार्यकारिणी बैठक में विप्र फाउंडेशन के क्रियाकलापों की चर्चा की जाएगी। झारखंड में भी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में झारखंड के देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, टाटा, चाईबासा, चक्रधरपुर, सिमडेगा, गुमला, डाल्टनगंज, रामगढ़, हजारीबाग से भी जिला इकाई के सदस्य शामिल होंगे। देश में विप्र द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क सामाजिक कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि शाम 5 से 7 बजे तक सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संस्थाओं के साथ विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन महामंत्री अजय दाधीच, उपाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा, शशांक भारद्वाज, प्रमोद सारस्वत, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा व अन्य मौजूद थे।


