नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट विषयों में नामांकन ले सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी है। आवेदन में सुधार का अवसर 3 से 5 फरवरी तक दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 13 से 31 मार्च तक होगी। आवेदन शुल्क दो टेस्ट पेपर के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 1400 रुपए, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 1200 रुपए और एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए 1100 रुपए निर्धारित है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा आवेदन शुल्क में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आवेदन की ज्यादा जानकारी सीयूईटी पीजी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


