भास्कर न्यूज | अमृतसर बार्डर जोन के अधीन आते सबअर्बन सर्किल में सरबत भलाई और पावरकॉम की सुख शांति के लिए श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से करवाए पाठ दौरान बॉर जोन के चीफ इंजी. देसराज बांगड़ मुख्य रूप से शामिल हुए। पावरकाम की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों की वर्षा करते हुए सम्मान के साथ पंडाल में लाया। सुबह 10 से 12 बजे तक चले पाठ के बाद जतिंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह रागी जत्थे मजीठा वालों ने गुरु जस गाकर संगत को निहाल किया। अरदास उपरांत सेवा निभाने वालों को चीफ इंजी, बांगड़ की तरफ से कंबल और जैकेट देकर सम्मानित किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर चीफ इंजी बांगड़ ने समारोह में सेवा निभाने वाले जेई कुलदीप शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु की सेवा से मेवा मिलता है। इस मौके पर सबअर्बन सर्किल के एसई इंजी. बलकार सिंह, एसई इंफोर्समेंट इंजी रमन शर्मा, पूर्व एसई इंजी अश्वनी कुमार मेहता, मनदीप सिंह बमराह, सरबजीत शर्मा, टीपी सिंह, अमित दीपक भाटियां, . सिमरपाल सिंह, गगनदीप सिंह, मनोहर सिंह, गुरमुख सिंह, सुखराज जंग बहादुर सिंह मरहाला, एसडीओ इंजी. इकबाल सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे। पावरकॉम के सेवादारों को सम्मानित किया गया।


