एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि दुकानों के बाहर सामान रखकर या वाहन लगाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ रोजाना ट्रैफिक पुलिस निगम कर्मियों के साथ मिलकर कार्रवाई करती है। पहले चेतावनी दी जाती है, अगर वह न माने तो फिर उनके सामाना को जब्त करते हुए निगम जुर्माना वसूलता है। इसके अलावा सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को भी टोह किया जाता है। उनेहोंने कहा कि जिसने भी अतिक्रमण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त करके जुर्माना बसूला जाएगा। निगम कमिश्नर रोजाना शहर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस आपस में मिलकर कार्रवाई करते हैं। 6 जगहों पर नहीं सिटी के सभी जगहोंे पर कार्रवाई की जाती है। लोग मानते नहीं है, लेकिन उनकी कार्रवाई जारी रहती है और दुकानदारों या रेहड़ी-फड़ियों वालों को मोटा जुर्माना लगाया जाता है। लॉरेंस रोड पर एक फल वाला है, उसे आठ बार जुर्माना लगाया है, लेकिन वह दोबारा से नियम की उल्लघंन करता है। जुर्माना से लोग नहीं मान रहे तो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। – गुलप्रीत औलख, निगम कमिश्नर। भास्कर न्यूज | अमृतसर त्यौहारों के दो माह में पुलिस-निगम ने 6 सड़कों से 7 बार कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए थे। लेकिन रेहड़ी-फड़ियों, दुकानदारों और वाहनों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। पहले से भी बुरा हाल हो गया है। पुलिस-निगम की चेतावनी का इन लोगों पर कोई डर देखने को नहीं मिल रहा है। पुलिस-निगम जैसे ही अतिक्रमण की कार्रवाई करके चले जाते हैं, तो फिर से पहले जैसा हाल हो जाता है। इसमें तो यह भी देखने को मिला है कि पुलिस और निगम कर्मियों के दुकानदारों के साथ सेटिंग होती है। जैसे ही अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई करने लगते हैं तो दुकानदारों को पहले से सेटिंग वाले कर्मी फोन करके जानकारी दे देते हैं। पुलिस की ओर से जारी किए प्रेसनोट में हॉल बाजार, लिब्रटी मार्केट, लिंक रोड, अशोका चौक, पुतलीघर बाजार, खालसा कॉलेज के बैक साईड का नाम देकर इन जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की जानकारी देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। जब लिब्रटी मार्केट में जांच करते हुए पहुंचे तो एक दुकानदार से ग्राहक बनकर बात की, जिसने बताया कि उसे किसी का डर नहीं है। जब पुलिस और निगम कब्जे के खिलाफ लिब्रर्टी मार्केट में आते हैं तो उसे एक निगम कर्मी फोन करके बता देता है कि वह दुकान के बाहर लगाए सामान को अंदर कर ले, जो वह समय पर कर लेता है। बता दें कि कब्जे को लेकर इन जगहों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की गई, जहां दुकानों के बाहर रोड तक सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था। हॉल बाजार, लिब्रटी मार्केट, लिंक रोड, अशोका चौक, पुतलीघर बाजार में जांच की गई। रोड पर वाहनों को पार्क किया था, जिसके कारण सड़क एक गली में तबदील हो गई थी। वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। इन जगहों पर कोई ट्रैफिक पुलिस भी तैनात नहीं दिखी।


