भास्कर न्यूज | अमृतसर शुक्रवार को दिन भर धुंध और शीतलहर का असर जारी रहा। बावजूद इसके दिन और रात के पारे में 2.3 और रात का 1.4 डिग्री इजाफा रहा। इस दौरान अन्य दिनों के मुकाबले विजिबिलिटी सबसे अधिक प्रभावित रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का पारा 16.4 और रात का 7.2, जबकि वीरवार को उक्त क्रम में यह 14.1 और 5.8 डिग्री रहा। विजिबिलिटी की बात करें तो वीरवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे विजिबिलिटी जीरो रही और शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ कर 50 मीटर हुई और शाम 4 बजे तक बढ़कर 800 मीटर पर पहुंची। इसके बाद 8 बजी तक फिर जीरो पर आ गई।


