सरकार पर पावरकॉम का बिजली बिलों, सब्सिडी का 13 हजार 600 करोड़ बकाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सरकारी ऑफिसों के बिल पेंडिग, पिछले सालों के सब्सिडी की बकाया राशि देने को सरकार को पत्र लिखा है। इंजी एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह धीमान और महासचिव अजयपाल सिंह अटवाल की तरफ से सरकार को लिखे पत्र में बकाया राशि 13 हजार 600 करोड़ रुपए देने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा, बिजली मंत्री हरभजन सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें एसोसिएशन ने कहा कि सरकारी ऑफिसों समेत पिछले और इस साल की सब्सिडी की बकाया राशि काफी बढ़ गई है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है। जिसकी इस साल की बकाया सब्सिडी राशि का भुगतान साढ़े 4500 करोड़ और पिछले साल की सब्सिडी की 5.500 करोड़ रुपए बकाया है। जबकि सरकारी विभागों के बिजली बिलों की डिफाल्टिंग अमाउंट 3600 करोड़ बनती है जिसकी भुगतान अभी तक नहीं किया गया। जिसके कारण पावरकॉम में वित्तीय संकट बढ़ जाने के साथ-साथ बिजली संकट का खतरा बढ़ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *