दो किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल, 2.60 लाख ड्रग मनी, कार और एक बाइक बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा की पुलिस ने ड्रग कार्टल का पर्दाफाश करते हुए दो किलो 192 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 2.60 लाख ड्रग मनी, कार और एक बाइक बरामद किया है। इस मामले में दो महिला सहित 12 तस्करों को काबू किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई 24 दिसंबर को 192 ग्राम हेरोइन 10 हजार 150 ड्रग मनी के साथ पकड़े गए आरोपी अनिकेत वर्मा की निशानदेही पर की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह (27) उर्फ भोला निवासी गांव झंजोटी, जोबनप्रीत सिंह (20) उर्फ जोबन निवासी अर्जन नगर भठ्ठा छेहर्टा, हरप्रीत सिंह (24) उर्फ हैप्पी निवासी गुरु की वडाली, बबली 36 निवासी गुरु अमरदास कॉलोनी नारायणगढ़ छेहर्टा, अमृतपाल सिंह (23) उर्फ अंशू, अनिकेत (22) वर्मा निवासी नारायणगढ़, हर्षप्रीत सिंह (22) उर्फ हम्मा निवासी इस्लामाबाद, गुरप्रीत सिंह (23) उर्फ गोपी, लवप्रीत सिंह (21) उर्फ जश्न निवासी कुड़ी पिंड, मनदीप सिंह (20) उर्फ कौशल, रेशमा (22) निवासी करतार नगर छेहर्टा और अकाशदीप 24 उर्फ अर्श निवासी वडाली रोड के रूप में हुई है। काबू आरोपियों में मेन मास्टरमाइंट मनजीत सिंह है। मनजीत सिंह डेरा बाबा नानक में कारपेंटर का काम करता है। इसके अलावा आरोपी जोबनप्रीत और हरप्रीत प्राइवेट बिजली का काम करते हैं। आरोपी महिला बबली छेहर्टा में आंगनबाड़ी में नौकरी करती है। दो किलो हेरोइन की खेप बबली के घर के स्टोर से बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस गिरोह का खुलासा थाना छेहर्टा एसएचओ विनोद शर्मा ने टीम के साथ मिलकर किया है। गिरफ्तारी सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि अनिकेत की निशानदेही पर 7 तस्करों को सिटी से काबू कर लिया गया था, लेकिन 5 अन्य तस्कर मनजीत, हर्शप्रीत सिंह, मनदीप, गुरप्रीत और लवप्रीत सिंह को श्रीनगर के एक होटल से काबू करके लेकर आए। उक्त आरोपी घूमने के लिए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *