चांदी ₹2,758 महंगी होकर ₹1.62 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹224 गिरकर ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

सोना के दाम में आज यानी 27 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 224 रुपए सस्ता होकर 1,25,857 रुपए पर आ गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,26,081 रुपए का था। वहीं, चांदी 2,758 रुपए महंगी होकर 1,61,783 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,59,025 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹49,695 और चांदी ₹75,766 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *