कवर्धा में नकली शराब बनाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:बड़ी मात्रा में सामाग्री बरामद; रेत में छिपाकर रखे थे सामान

कबीरधाम जिले में नकली शराब बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के पोड़ी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे नकली शराब बनने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद 26 नवंबर को पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर रेड मारी। छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की, जिसमें बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल–स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी को पोड़ी चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जाती थी और तैयार नकली शराब किस क्षेत्र में खपाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है। आने वाले समय में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *