अमरनाथ यात्रा के लिए बनाई जाएगी रूपरेखा

भास्कर न्यूज |लुधियाना श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (सैबलो) की बैठक रविवार को स्थानीय हंबड़ा रोड स्थित गोविंद गोधाम में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में अमरनाथ यात्रा-2024 के दौरान लंगर समितियों, तीर्थयात्रियों और अन्य हित धारकों द्वारा आई समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सैबलो के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने बताया कि इस बैठक में देशभर के लंगर संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए भक्तों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा, यात्रा के दौरान आने वाली मुश्किलों के समाधान के लिए भी विचार किए जाएंगे। महासचिव एसके चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लोक चौधरी और अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *