ईश्वर के प्रति समर्पण होना चाहिए

लुधियाना|राजेश नगर चंद्र नगर में स्थित श्री श्यामा श्याम शिव मंदिर में पंडित हरगोपाल व शकुंतला शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान महिला संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस मौके पंडित हरगोपाल ने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मनुष्य की इच्छाएं अनंत हैं। एक पूरी होने के बाद दूसरी जन्म ले लेती है। इन्हीं इच्छाओं को पूरा करने की चाह उसे भटकाती है। लेकिन जब व्यक्ति ईश्वर के प्रति पूर्ण भाव से समर्पित हो जाता है तो उसे किसी इच्छा का बोध नहीं रहता। उसका चित्त शांत हो जाता है, यहां तक कि उसमें मुक्ति की कामना भी शेष नहीं रहती। इसलिए इच्छाओं की पूर्ति छोड़ कर प्रभु भक्ति में लगन लगानी चाहिए। इस अवसर पर अमित ढंड, रानी, पूनम, अलका, लता, पूजा, सुदेश, इंदू, अनुपम, सुनीता, इंदू रचना आदि ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *