पैर में दर्द से परेशान किसान ने जहर पिया:बैतूल में तीन दिन से आईसीयू में भर्ती था, इलाज के दौरान मौत

बैतूल के सांवंगी पट्टन इलाके में गुरुवार सुबह एक किसान की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसके बाद उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। मृतक की पहचान सुभाष बारस्कर (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में उसके पैर में चोट लगी थी। दर्द असहनीय होने और शराब की आदत के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी दौरान उसने कीटनाशक पी लिया। बेहोशी की हालत में मिला, तीन दिन आईसीयू में भर्ती 25 नवंबर को वह बेहोशी की हालत में मिला, जिसे पहले मासोद अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां किसान खेती का काम करता था। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटा इंदौर में इलेक्ट्रिकल का काम करता है। अस्पताल पुलिस चौकी को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *