सीहोर में इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिससे यह ट्रक नजर नहीं आया। नेमा परिवार महू से भोपाल जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में संध्या नेमा (56) और मृदंग नेमा (28) की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील नेमा (60), संजीव नेमा (45) और मीनल नेमा (40) गंभीर घायल हैं। कोहरे के कारण नहीं दिखा ट्रक
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह के समय कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। कार चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया। कार की रफ्तार भी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


