शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत:छतरपुर में गाड़ी ने टक्कर मारी, दो दिन बाद बहन की शादी थी

छतरपुर जिले में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे हरपालपुर थाना क्षेत्र के सौरा तिराहा के पास हुआ। नरेंद्र बाइक से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल नरेंद्र को नौगांव अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा छतरपुर ले जाते समय रास्ते में ही नरेंद्र की मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नरेंद्र हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड गांव का रहने वाला था और हाल में छतरपुर सटई रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह एल्युमिनियम का काम करता था। दो दिन बाद बहन की शादी थी, कार्ड बांटकर लौट रहा था परिजन धीरेंद्र ने बताया कि नरेंद्र अपनी छोटी बहन की शादी के लिए कार्ड बांटकर लौट रहा था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। नरेंद्र की खुद की शादी छह साल पहले हुई थी और उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 15 साल और 6 महीने है। बैग-पैसे-मोबाइल भी गायब धीरेंद्र ने बताया कि रात में नरेंद्र का फोन बंद था, जिसके बाद परिवार उसकी तलाश में निकल गया। उन्हें अस्पताल से नरेंद्र की मौत की सूचना मिली। परिजनों का दावा है कि घटना स्थल से नरेंद्र का बैग, पैसे और मोबाइल चोरी हो गए थे। हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और चोरी गए सामान को लेकर भी जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *