शहडोल के ब्यौहारी में 1.25 लाख की बियर जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य मौके से फरार

शहडोल जिले के ब्यौहारी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई की है। इस दौरान 1.25 लाख रुपए मूल्य की अवैध बियर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन में चरहेट पौड़ी तिराहा क्षेत्र में हुई। आबकारी टीम ने सीधी थाना क्षेत्र निवासी राम प्रताप रैदास से 120 नग पावर केन (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) अवैध बियर जब्त की। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 1,25,000 रुपए है। गिरफ्तार आरोपी राम प्रताप रैदास के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एक गैर-जमानती अपराध है, जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर मऊ जेल, ब्यौहारी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी और आरक्षक सहेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *