रबी फसल के लिए बैराज से छूटा पानी तो नहर में जमा कचरा हो गया साफ

जांजगीर| रबी फसल के लिए नहर में पानी छोड़ दिया गया है। किसान भी फसल लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। बांगो बांध से पानी छूटते ही नहर में फेंके गए कचरे की भी सफाई हो गई है। बता दें कि नहर में लंबे समय से गंदगी भरी हुई थी। नहर के अंदर शहरवासियों ने कचरा डंप कर दिया था। नहर में कचरा डालने से रोकने व नहर की सफाई कराने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। इधर पानी आते नहर के अंदर भरा कचरा पानी में बहने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *