शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चौराहे पर चढ़ी,CCTV:एयरबैग खुलने से जीजा-साला सुरक्षित बच गए,पुलिस ने धारा 185 में कार जब्त की

अलवर के ज्योति राव फूले सर्किल पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। रात करीब पौने 12 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे सर्किल पर चढ़ गई। गनीमत रही कि कार में सवार जीजा–साला दोनों सुरक्षित बच गए, क्योंकि टक्कर के समय एयरबैग खुल गए थे। दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को धारा 185 में जब्त कर चालान कर दिया। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, ड्राइवर साइड का टायर तक फट गया। पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हुआ, जिसमें कार की स्पीड लगभग 100 km/h के आसपास दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चौराहे पर लगी लोहे की एंगल और एक पिलर पर चढ़ गई। पिलर तक उखड़ गया और करीब 20 फीट क्षेत्र में एंगल टूटकर बिखर गई। कोतवाली थाने के एएसआई विजेंद्र यादव ने बताया कि रात को फोन पर सूचना मिली कि एक कार ज्योति राव फूले सर्किल पर चढ़ गई है। मौके पर पहुंचने पर कार सवार युवक नशे की हालत में मिले, जिस पर धारा 185 में कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। कार चालक रवि पुत्र रामस्वरूप, निवासी अंबेडकर नगर, उम्र 40 वर्ष ने बताया कि वे बुधविहार की तरफ से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ज्योति राव सर्किल से एसएमडी सर्किल की ओर मुड़ते समय अचानक एक कुत्ता कार के आगे आ गया। उसे बचाने के प्रयास में एक्सीलेटर पर पैर तेज पड़ गया, जिससे कार की स्पीड बढ़ी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सर्किल पर चढ़ गई। रवि ने बताया कि वे और उनके जीजा दोनों एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *