पूर्व चेयरमैन के बेटे ने पार्षद पर करवाया था हमला:अतिक्रमण की शिकायत से था नाराज, 1.70 लाख रुपए सुपारी लेकर मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

बूंदी में अतिक्रमण की शिकायत के बाद कार्रवाई से नाराज पूर्व चेयरमैन के बेटे ने ही नैनवां पार्षद पर जानलेवा करवाया था। इसके लिए 1.70 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पार्षद के चाय दुकान से निकलते समय सफेद कार में बदमाशों ने लोहे के सरिए और लकड़ी के डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने सुपारी लेने वाले और हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी तलाश जारी है। घटना 23 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे की है। ओमप्रकाश देई–नैनवां रोड स्थित रामबाबू की चाय दुकान पर बैठे थे। जैसे ही वे बाइक पर घर जाने लगे, सफेद कार से चार युवक उतरे और लोहे के सरिए व लकड़ी के डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके सिर पर सरिए से वार करने की कोशिश की, जिसे ओमप्रकाश ने बाएं हाथ से रोक लिया। इससे उनकी उंगली और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। चिल्लाने पर रामबाबू, बद्रीलाल सैनी व मुकेश यादव ने उन्हें बचाया। घटना के बाद ओमप्रकाश ने 24 नवंबर को नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। राजनीतिक रंजिश में दिया गया था हमला ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में लिखा- मुल्जिमान जाते-जाते कह गए कि मौका मिला तो जान से खत्म कर देंगे। गंभीर चोट के कारण इलाज में व्यस्त था इसलिए रिपोर्ट देरी से कर सका। मुझे शक है कि पूर्व चेयरमैन के पुत्र राजकुमार गुर्जर ने रंजिश के चलते यह हमला करवाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व चेयरमैन के बेटे राजकुमार गुर्जर और उसके साढ़ू नवनीत गुर्जर ने बदले की नीयत से योजना बनाई। ओमप्रकाश द्वारा अतिक्रमण की शिकायत दिए जाने और प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने से विवाद बढ़ा। इसके बाद कोशल धाकड़ व आबिद हुसैन को 1.70 लाख रुपए की सुपारी दी गई, जिन्होंने हमलावर युवक बुलाए और हमला करवाया। पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोनू (27) पुत्र खेमचंद निवासी धाकड़ कॉलोनी बड़ी हवेली, हिंडौन थाना कोतवाली जिला करौली; विशाल सिंह मदेरणा (20) पुत्र ओमवीर सिंह निवासी सेरीकलों थाना उच्चैन जिला भरतपुर और रवि उर्फ गोलू (22) ​​​​​​​पुत्र महावीर निवासी जरखोदा थाना करवर जिला बूंदी शामिल हैं, जिन्हें भरतपुर के नंदबई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सुपारी लेने वाले आरोपी कोशल (25)​​​​​​​ पुत्र रामसहाय निवासी बामनगांव थाना नैनवां जिला बूंदी तथा आबिद हुसैन (29)​​​​​​​ पुत्र निशार अहमद निवासी वार्ड 16 चुंगी नाका, नैनवां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हमले की सुपारी कोशल और आबिद ने ली थी, जबकि बाकी तीन युवक सीधे मारपीट की वारदात में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *