कोटा शहर में नगर निगम द्वारा चलाई जा रही करीब 50 अन्नपूर्णा रसोइयों का निगम के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने 20 अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और ऑनलाइन कूपन व्यवस्था की जांच करेंगे। अधिकारियों में उपायुक्तों से लेकर इंजीनियर तक शामिल हैं, और उन्हें तीन दिनों में तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपनी है। अधिकारी अन्नपूर्णा रसोई में इन खास प्वॉइंट्स की जांच करेंगे इन क्षेत्रों में जांच की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी इसी तरह निगम के इंजीनियर्स भी अपने अपने इलाकों में जाकर अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाएं चेक करेंगे। जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि जो निर्देश सरकार की तरफ से हैं, वहां उनकी पालना हो रही है या नहीं। अगर पालना नहीं पाई जाती तो निगम की तरफ से एक्शन लिया जाएगा।


