डूंगरपुर: करंट लगने से किसान की मौत:खेत में पानी देते समय हुआ हादसा, बेटी देखने पहुंची तो बोरवेल के पास बेहोश मिला पिता

डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के बासिया मालिफला में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेतों में गेहूं की फसल को पानी देने गया था। बोरवेल की मोटर के पास करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बेटी अपने पिता को देखने पहुंची तो वे मृत हालत में मिले। तंबोला थाना हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल ने बताया कि जयंती (44) उतर घना ताबियाड की करंट लगने से मौत हो गई है। जयंती बुधवार देर शाम को खेतों में गेहूं की फसल को पानी देने गया था। खेतों में बोरवेल के पास ही स्टार्टर भी लगा हुआ था। करंट लगने से जयंती ताबियाड बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। देर तक पिता वापस घर नहीं आए तो बेटी रविना पिता को देखने खेतों की तरफ गई। बोरवेल के पास ही पिता बेहोश हालत में पड़े हुए मिले। रविना ने चिल्लाकर लोगो को बुलाया। लेकिन जयंती की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर धंबोला थाने से हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल, रोशन ओर विनोद की टीम पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *