पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गीत बरोटा का टीजर रिलीज हो गया है। इसके बोले हैं…कोई नेड़े तेड़े नईं सी खब्बी खान जम्मेया, हो, अंबो जसवंती आले पोते नाल दा (जसवंत कौर के पोते जैसा आस-पास कोई लाल पैदा नहीं हुआ था)।
टीजर रिलीज होने के 4 घंटे में ही इंस्टाग्राम पर इसे साढ़े 9 लाख लाइक मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे 10 लाख 50 हजार व्यू मिल चुके हैं। गीत में सिद्धू मूसेवाला ने पहली बार अपनी दादी जसवंत कौर को याद किया है।
30 सेकेंड के इस टीजर को यू ट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सिद्धू का नया गीत रिलीज करने की घोषण की थी। बलकौर सिंह ने बताया था कि 30 नवंबर से पहले-पहले सिद्धू का नया गीत बरोटा रिलीज होगा। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फाइनल एडिटिंग चल रही है। पहली बार दादी को गीत में याद किया
सिद्धू मूसेवाला ने अपने किसी गीत में पहली बार अपनी दादी जसवंत कौर को याद किया है। गीत के बोल हैं…कोई नेड़े तेड़े नईं सी खब्बी खान जम्मेया, हो, अंबो जसवंती आले पोते नाल दा (जसवंत कौर के पोते जैसा आस-पास कोई लाल पैदा नहीं हुआ था)। बताया जाता है कि वह अपनी दादी के बहुत लाडले थे। दादी के कहने पर ही शुभदीप उर्फ सिद्दू मूसेवाला ने लंबे बाल रखे थे। परिवार सूत्रों ने बताया कि उनके पिता बलकौर सिंह एक दुर्घटना के कारण अपने बाल लंबे नहीं रख पाए थे, इसलिए दादी चाहती थीं कि शुभदीप बाल रखें। सिद्धू मूसेवाला अपने गांव से भी बहुत प्यार करते थे। इसी कारण से अपने नाम के साथ गांव का नाम जोड़ा और हर गीत में अपने गांव का जिक्र करते थे। फेवरिट ट्रेक्टर 5911 टीजर में भी नजर आ रहा
कभी HMT कंपनी द्वारा पंजाब में ही बनाया जाने वाला जीटर 5911 ट्रैक्टर सिद्दू मूसेवाला का फेवरिट ट्रैक्टर रहा है। इस ट्रैक्टर के साथ ही सिद्धू अपने खेतों की जुताई करता रहा है। सिद्धू ने अपने कई गीतों में अपने इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे आज भी परिवार ने उसी तरह से शृंगार कर रखा है, जैसा सिद्धू रखते थे। नए गीत बरोटा के टीजर में भी उनका जीटर 5911 छलांगे लगाना दिख रहा है। 30 नवंबर को रिलीज होगा पूरा गाना
जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के इस नए गाने बरोटा को द किड ने कंपोज किया है। इस गाने को दिवंगत गायक के माता-पिता बलकौर सिंह सिद्धू और चरण कौर की परमिशन के बाद रिलीज किया जा रहा है। माता-पिता का कहना है कि पूरा गाना 30 नवंबर के आसपास रिलीज होगा। इस ट्रैक में सिद्धू मूसेवाला की वही एनर्जी फील होगी, जैसी उसके जीते जी फैंस स्टेज पर महसूस करते थे। दशकों तक जारी रहेगी मूसेवाला की विरासत
सिद्धू मूसेवाला का यह नया गाना उनकी संगीत विरासत को आगे बढ़ाएगा। उनके परिवार ने पहले भी यह जानकारी साझा की है कि सिद्धू मूसेवाला की असली आवाज में रिकॉर्ड किए गए कई अनरिलीज्ड गाने मौजूद हैं। परिवार ने बताया कि वे अगले कई दशकों तक इन गानों को धीरे-धीरे जारी करने की योजना बना रहे हैं, जिससे फैंस को लंबे समय तक दिवंगत गायक के नए संगीत का आनंद मिलता रहेगा। मूसेवाला के निधन के बाद भी उनके गाने लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय संगीत प्रेमियों के बीच उनकी अटूट लोकप्रियता को दर्शाता है। “बरोटा” का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब पूरा गाना जल्द ही सुनने को मिलेगा।


