भरतपुर के तीन ERO सम्मानित:SIR में बेहतर काम करने पर मिला सम्मान, कलेक्टर ने SIR के काम में आमजन को सहयोग करने को कहा

राजस्थान में 25 ERO ने SIR में बेहतर काम किया। इसमें से 3 ERO भरतपुर जिले के भी हैं। आज कलेक्ट्रेट में बयाना, वैर और नदबई के ERO को सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जल्द से जल्द लोग अपना SIR का काम काम पूरा करवाएं। लोग BLO और उनकी टीम का सहयोग करें। भरतपुर के 3 ERO सम्मानित कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि SIR की प्रक्रिया चल रही है। 25 ऐसे ERO जिनका SIR में अच्छा परफॉरमेंस है। उन्हें राजस्थान के CEO नवीन महाजन ने सम्मानित किया है। 25 में से भरतपुर के 3 ERO को सम्मानित किया गया है। जिसमें बयाना से दीपक मित्तल, वैर के गंगाधर मीणा, नदबई के ERO सचिन मित्तल को सम्मानित किया है। इन तीनों ERO को सम्मानित किया गया है। लोग SIR के काम में करें सहयोग तीनों ERO की पूरी टीम ने अच्छा काम किया है। इन तीनों के BLO और सुपरवाइजर जिन्होंने काम करके इन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने बहुत ही बेहतर काम किया है। कहीं-कहीं लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। जबकि यह उनका काम है इसलिए यह इसे उन्हें ही पूरा करवाना है। इसलिए लोग इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *