38 लाख के जेवर लूटने वाले बदमाश का हाल VIDEO:एक बदमाश को तीन पुलिस वालों ने कार से उतारा, पैर जमीं पर नहीं टिक पा रहे

अलवर में ज्वैलर की दुकान में घुसकर 38 लाख रुपए के जेवर लूटने वाला बदमाश अब पैर जमीनं पर रखने लायक नहीं बचा है। उसे जिला अस्पताल में मेडिकल कराने लाया गया तो तीन पुलिसवालों ने कार से उतारा। उसके बाद अस्पताल के अंदर मेडिकल कराने ले जाया गया। अलवर एसपी शाम करीब 5 बजे पूरे मामले का खुलासा करेंगे। 22 नवंबर को दोपहर 3 बजे अलवर शहर के तिजारा रोड पर मोहनलाल सोनी की दुकान राधा जवैलर्स में घुसकर हथियारों के दम पर 38 लाख रुपए के जेवर लूट ले गए थे। एक बाइक पर तीन बदमाश आए थे। एक ने हेलमेट लगा रहा था। दो ने मुंह को ढका हुआ था। पहले एक बदमाश दुकान में गया। जिसने जाते ही मोहनलाल के गले पर दराती लगा दी। दूसरा बदमाश तिजारा की तरफ गया। सीधे तिजाेरी से जेवर अपने बैग में भरने लगा। तीसरा बदमाश बाहर कट्टा लेकर खड़ा रहा। बीच में कुछ सैकंड तीसरा बदमाश भी दुकान के अंदर गया। उसने सोनी के साथ मारपीट भी की। करीब 1 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक से चिकानी रोड की तरफ भाग गए थे। अब 5 दिन बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने वाली है। 5 दिन से व्यापारियों में गुस्सा, अलवर बंद की चेतावनी दी थी व्यापारी से मारपीट कर दुकान की तिजाेरी से करीब 38 लाख रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाशों को 5 दिन में पुलिस ने अरेस्ट किया है। अभी तीनों गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इस मामले को लेकर 5 दिन से व्यापारी वर्ग में रोष था। दो दिन पहले जल्दी बदमाशों के अरेस्ट नहीं होने पर अलवर बंद का आह्वान किया था। एक दिन दो घंटे सर्राफा बाजार बंद रखा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *