बांसवाड़ा से हकरू मईड़ा बने भाजपा उपाध्यक्ष:बोले- विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कमी; 9 नामों में से 2 उदयपुर संभाग से

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें बांसवाड़ा के हकरू मईड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। घोषित कार्यकारिणी में कुल 9 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें उदयपुर संभाग से केवल 2 लोगों को जगह मिली है, जिससे यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। उदयपुर संभाग से सिर्फ 2 चेहरे शामिल भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर संभाग से सिर्फ दो नेताओं को जगह मिली है। बांसवाड़ा से हकरू मईड़ा और उदयपुर से अलका मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर-प्रतापगढ़ जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र से सिर्फ एक नेता का शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 9 उपाध्यक्ष बनाए में हकरू मईड़ा का नाम शामिल होना वागड़ क्षेत्र के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। मईड़ा पहले भी अहम भूमिकाओं में सक्रिय हकरू मईड़ा भाजपा जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वे जिले में वार्ड 26 से जिला परिषद सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके अलावा वे एक बार लोकसभा और एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वागड़ की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा नई जिम्मेदारी मिलने पर मईड़ा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे वागड़ की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *