श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन, झूमकर श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में शुक्रवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, श्रीनिवास प्रभु, कन्हाई प्रभु, मनोज कौशल, सुरेश कुमार और गोवर्धन शर्मा द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया। केवल कृष्ण ने मंदिर में आए हुए सभी भक्तों को नववर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष में 8760 घंटे होते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हररोज 75 मिनट मंदिर में आकर ठाकुर जी सेवा किया करेंगे। अंत में सभी भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र के साथ नृत्य संकीर्तन करते हुए नए साल का स्वागत किया। इस मौके पर नरिंदर गुप्ता, राजेश शर्मा, संजय सहगल, राम मिलन पांडे, राजीव ढींगरा, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, राजिंदर लूथरा, राकेश चोपड़ा, मनीष वर्मा, विजय, ललित अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, राजेश खन्ना व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *