भास्कर न्यूज | जालंधर अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क, संत सिनेमा मार्केट में मां बगलामुखी हवन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डाली। उन्होंने कहा कि निष्ठा हमेशा एक में रखनी चाहिए। जैसे वृक्ष की जड़ में हम पानी डालते हैं, ऊपर पत्ते भी हरे होते हैं। फूल भी आते हैं फल भी आते हैं। जरा हम लोग गौर से देखें। वृक्ष में सैकड़ों डालियां होती हैं, अरबों पत्ते होते हैं। करोड़ों फूल होते हैं, लाखों फल होते हैं। परंतु जड़ तो उसकी एक ही है। इसलिए मन को परमात्मा के चरणों में लगाएंगे तो सभी को फल मिलेगा। हवन के बाद सभी ने भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर यहां अश्वनी कुमार यादव, अमित गुप्ता, कमल मल्होत्रा, मोहित, इकबाल सिंह, सतपाल, राज कुमार व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


