इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में दी जानकारी, लोहड़ी भी मनाई

भास्कर न्यूज | जालंधर इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर की ओर से शुक्रवार को प्रधान पूनम जगोटा की अगुवाई में जनरल बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंजू शर्मा ने गणेश वंदना का गायन किया। प्रधान जगोटा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीरू चावल और रेखा अरोड़ा ने सभी को नए साल की बधाई दी। इसके साथ ही भविष्य में किए जाने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। नीरू चावला ने इस महीने में आने वाले विभिन्न त्योहार लोहड़ी, मकर संक्रांति, रिपब्लिक डे और इंटरनेशनल इनर व्हील डे के ऊपर विस्तृत जानकारी प्रदान की। रेखा अरोड़ा ने लोहड़ी के त्योहार संबंधी कविता सुनाई। जसवंत मिन्हास ने रिपब्लिक डे की महत्ता के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए और जगबंस तूर ने अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब डे के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की। इंदर किरण तूर ने सभी सदस्यों को वातावरण की संभाल के लिए पौधे बांटे। बैठक के दौरान लोहड़ी को समर्पित किए कार्यक्रम के दौरान सातवीं कक्षा की छात्रा वंदना द्वारा बजाई गई ढोलक की थाप पर सभी सदस्यों ने गिद्दा डाला। इस अवसर पर प्रेम धीर, अरुणा गुप्ता, राशि भास्कर और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *